ग्वालियर के कार्यक्रमों में जिले के लोगों का बेहतर प्रतिनिधित्व हो : CM शिवराज , 24 जून को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

ग्वालियर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्वालियर में 24 जून को होने वाले कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थित रूप से हों। सभी व्यवस्थाएँ बेहतर की जाये। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ग्वालियर कमिश्नर, कलेक्टर और अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि कार्यक्रमों में ग्वालियर जिले के लोगों का बेहतर प्रतिनिधित्व हो। बैठने की बेहतर व्यवस्था हो। साथ ही बारिश की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाये। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री  प्रह्लाद जोशी, ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री  तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नर्मदा घाटी विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर शामिल होंगे।

बताया गया कि मुख्यमंत्री 24 जून को ग्वालियर में मेला ग्राउंड/ बेहटा में महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री  दो अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण और हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!