पीतांबरा पीठ पर धोती में नजर आए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह : पारंपरिक वेशभूषा में मां के दरबार में लगाई हाजिरी

Datia news : दतिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार को दतिया पहुंचे। दतिया पहुंचने पर दिग्विजय सिंह का कांग्रेस नेताओं ने भव्य स्वागत किया। दतिया पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीतांबरा पीठ पहुंचे। जहां उन्होंने मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

इससे पहले पीठ पहुंचने पर दिग्विजय सिंह ने पीठ की परंपरा अनुसार पीले रंग की धोती पहनी और उसके बाद मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 20 से 25 मिनिट तक पूजा अर्चना की।

पीठ पर स्थित अन्य मंदिरों पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने माथा टेका और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। इस दौरान उन्होंने मां धूमावती के दरबार में भी पहुंचकर पूजा अर्चना की।

पहली बार पीठ पर धोती में आए नजर : गौरतलब है कि इससे पूर्व भी दिग्गी दतिया आते रहे हैं, लेकिन हर बार वह सामान्य रूप से पीठ पर दर्शन करते नजर आते थे। लेकिन इस बार उन्होंने पारंपरिक वस्त्र पहनकर पीठ पर पूजा अर्चना की। समझा जाता है कि आने वाले विस चुनाव को देखते हुए राजसत्ता की देवी माने जाने वाली मां पीतांबरा के दरबार में आने वाले राजनेता अपनी मनोकामना की पूर्ति को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

पीड़ित परिवार से मिलने उनाव पहुंचे : पीठ पर पूजा अर्चना के बाद दिग्विजय सिंह उनाव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया, जिलाध्यक्ष रामकिंकर सिंह गुर्जर, सतेंद्र खरे, विष्णु प्रताप सिंह गुर्जर, अभिषेक तिवारी

सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। दतिया में दिग्गी कांग्रेसियों की बैठक लेंगे। जहां वह 21 जुलाई को ग्वालियर में प्रियंका गांधी की जनाक्रोश रैली को लेकर तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter