बड़ा हादसा टला हाइवे किनारे मकानों के नजदीक जा पलटा ट्रक : वृद्ध को टक्कर मारने के बाद हुआ बेकाबू

दतिया। मंगलवार सुबह एक ट्रक वृद्ध को रौंदता हुआ हाइवे किनारे बने घरों के सामने जा पलटा। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्ध को टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे बने मकानों की और दौड़ता आ रहा था। जो अचानक से पलट गया। गनीमत यह रही कि ट्रक सड़क किनारे ही पलटा अगर कुछ कदम की दूरी पर बने मकानों को अपनी चपेट में ले लेता तो हादसा गंभीर हो जाता।

हाइवे रोड पर बने ढावे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर कुछ दूर जाकर पलट गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेजा। वहीं ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

घटना के बाद मौके से भागा चालक
जानकारी के अनसार बक्सी नगर निवासी वृद्ध सीताराम पुत्र भंते गौतम मंगलवार को किसी काम से हाइवे रोड पर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्ध उछलकर दूर जा गिरा। इस हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक का ट्रक पर से संतुलन गड़बड़ा जाने पर कुछ दूर जाने के बाद सड़क किनारे ट्रक पलट गया। इसके बाद चालक मौके से भाग निकला। इस दौरान हाइवे पर कुछ देर के लिए भीड़ जमा हो गई। वहीं सड़क पर पलटे पड़े ट्रक को पुलिस ने हटवाकर आवागमन सुचारु किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter