ऊर्जा मंत्री तोमर भूमि-पूजन के लिये खुद स्कूटी चलाकर पहुँचे : ग्वालियर में 2 करोड 67 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन !

भोपाल  : ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास पर्व के तहत उपनगर ग्वालियर में 2 करोड 67 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान जो वायदे आपसे किए थे उनको विकास पर्व में पूरा किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में विकास पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, सीवर एवं विद्युत आदि से संबंधित विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं। साथ ही कहा शीघ्र ही बिरला नगर प्रसूति गृह का लाभ क्षेत्र के आमजन को मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इसमें बच्चों के लिये एसएनसीयू यूनिट बनाई जा रही है।

अब क्षेत्र के नवजातों को जेएएच या जिला अस्पताल नहीं जाना पडेगा। बहोडापुर पर 30 बेडेड अस्पताल बन रहा है। इसके साथ ही संजीवनी क्लीनिकों का विस्तार भी किया जा रहा है।

कूनो में गौरव एवं शौर्य दोनों चीते स्वस्थ : प्रधान मुख्य वन संरक्षक असीम श्रीवास्तव ने बताया कि कूनो में गौरव और शौर्य दोनों चीते स्वस्थ हैं। 19 जुलाई को दोनों चीतों का स्वास्थ्य परीक्षण कूनो में पदस्थ वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम नामिबिया एवं दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों के समन्वय के साथ किया गया है।

दोनों चीतों को आगामी स्वास्थ्य परीक्षण तक क्वारेंटाइन बोमा में रखा गया है। इससे पूर्व 14 जुलाई को पवन नर चीता को भी क्वारेंटाइन बोमा में रखा गया है, जो वर्तमान में स्वस्थ है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter