युवक पर की फायरिंग मौके से मिले कारतूस के खोखे : हमलावरों की पहचान जुटाने के प्रयास में झांसी पहुंची पुलिस टीम

Datia news : दतिया। उनाव रोड न्यू बायपास पर स्थित कुशवाहढावे पर खाना खाते वक्त दो पक्षों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया की मारपीट की नौबत आ गई। इस विवाद के दौरान हमलावरों ने सुनील कुशवाहा नामक युवक पर कट्टे से फायर कर उसके सिर में सरिया मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में झांसी रेफर किया गया है। मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार करीब तीन-चार की संख्या में रहे हमलावर ढावा पर खाना खा रहे थे। जहां उनका सुनील कुशवाह से आपसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।

इसी दौरान हमलावरों ने सुनील के सिर में सरिया दे मारा और उसे जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर भी झोंक दिया। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से आसपास दहशत फैल गई।

घटना के बाद युवक को मरणासन्न छोड़कर हमलावर भाग खड़े हुए। आसपास के लोग भी उन्हें पहचान नहीं सके। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहोशी की हालत में झांसी रेफर कर दिया गया। युवक के अधिक खून बह जाने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर घायल का बयान लेने पुलिस टीम भी झांसी पहुंच गई है। जहां घायल के बयान के बाद ही हमलावरों की पहचान मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस घायल युवक से पूछतांछ के प्रयास में जुटी है।

Banner Ad

मौके से मिले कारतूस के खोखे : घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की। इस दौरान मौजूद लोगों ने पुलिस को ढावे के पास पड़े कारतूस के खोखे के बारे में जानकारी दी।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक वहां शराब की खाली बोतलें, सिगरेट और गुटखे के पैकट भी पड़े थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना से पहले वहां शराब पी गई। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

थाना प्रभारी धवल सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावर संख्या में तीन से चार बताए जा रहे है। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter