पार्थिव शिवलिंग निर्माण और कथास्थल का आईजी ने किया निरीक्षण : तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दी जरुरी हिदायतें

Datia news : दतिया। पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम की तैयारियां ने जोर पकड़ लिया है। इस भव्य आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेने शुक्रवार को चम्बल आईजी सुशांत कुमार सक्सेना दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने शहर में आगामी 10 अगस्त से होने जा रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा की कथा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल न्यू जेल भांडेर रोड का निरीक्षण किया। साथ ही वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

आईजी सक्सेना ने एसपी कार्यालय में जिला अधिकारियों की एक बैठक भी ली। जिसमें किया कलेक्टर संदीप माकिन, एसपी प्रदीप शर्मा, नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम ऋषि सिंघई, एसडीओपी प्रियंका मिश्रा, रक्षित निरीक्षक सूबेदार सौरभ तिवारी, ट्रैफिक प्रभारी सूबेदार दीपक साहू आदि मौजूद रहे।

इस दौरान आईजी सक्सेना ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम के दौरान वाहन पार्किंग, श्रद्धालुओं के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।

बता दें कि 10 से 14 अगस्त तक भांडेर रोड दतिया स्थित न्यू जेल प्रांगण में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ ही कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन होगा।

इस उपलक्ष में नौ अगस्त को शहर में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन के तहत प्रतिदिन सुबह सात बजे से सुबह 11.30 बजे तक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण होगा। दोपहर एक बजे से कथा शुरू होगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter