केन्द्रीय गृहमंत्री शाह का मध्यप्रदेश दौरा : गरीब कल्याण महा-अभियान 20 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड को करेंगे लांच

भोपाल  : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री वायुसेना के हवाई-जहाज से दोपहर 12:05 बजे भोपाल हवाई अड्डे पर पहुँचेंगे।

केन्द्रीय मंत्री कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दोपहर 12:25 से 1:25 तक गरीब कल्याण महा-अभियान 20 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड को लांच करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री  दोपहर 2:40 बजे भोपाल हवाई अड्डे से रवाना होकर दोपहर 3:30 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे। केन्द्रीय मंत्री  ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री ग्वालियर से रात्रि 7:45 बजे दिल्ली के लिये वायुसेना के हवाई-जहाज से प्रस्थान करेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की अगवानी करेंगे डॉ. मिश्रा : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह 20 अगस्त को भोपाल एवं ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे।

राज्य शासन ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को केन्द्रीय गृह मंत्री की भोपाल में अगवानी के लिये मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया है। डॉ. मिश्रा 20 अगस्त को केन्द्रीय गृह मंत्री की अगवानी करेंगे।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!