प्रेमी को बेटी के साथ देख पिता-पुत्र ने मार दी गोली : शव को घर में छुपाया, रात में खेत की मेड पर फैंक आए

Datia news : दतिया। बेटी के साथ प्रेमी को बैठा देख पिता और पुत्र ने गुस्से में आकर उसे कट्टा से गोली मार दी। प्रेमी की हत्या के बाद उन्होंने शव को घर में छुपा दिया। इसके बाद जब गांव में सन्नाटा छा गया तो शव को एक खेत की मेड पर फैंक आए।

धीरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना में गत 14 अगस्त को खेत की मेड़ पर मृत अवस्था में मिले किशोर आशुतोष दुबे की हत्या के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया लिया है। इकोना निवासी आशुतोष दुबे 12 अगस्त की दोपहर एक बजे घर से लापता हो गया था। स्वजन द्वारा रिश्तेदारियों मे ढूंढने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं लगा तो 14 अगस्त की सुबह थाना धीरपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

उसी दिन शाम को आशुतोष का शव गांव के सुरेश तिवारी के खेत की मेड के पास मृत अवस्था में बरामद हुआ। जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वाड को बुलाकर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा प्रतिदिन मानीटरिंग कर थाना प्रभारी धीरपुरा शशांक शुक्ला को निर्देश दिए गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस हत्याकांड के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी शशांक शुक्ला के मुताबिक मृतक के पड़ौसी संदेही हरीराम शर्मा से पूछतांछ की गई तो आरोपित ने पूरी घटना की सच्चाई बयां कर दी। आरोपित ने बताया कि मृतक आशुतोष दुबे, उसके लड़के का दोस्त था। जो अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। इसी दौरान आशुतोष उसकी बेटी से प्रेम करने लगा था। कई बार आशुतोष और उसके परिवार वालो को समझाने पर भी वह नहीं माना।

12 अगस्त की दोपहर को भी आशुतोष उनके घर पर बेटी के पास बैठा मिला। जिस पर गुस्से में आकर हरीराम और उसके लड़के ने 315 बोर के कट्टा से गोली मारकर आशुतोष की हत्या कर दी। हत्या कर शव को अपने घर में छिपा दिया और बाद में मौका पाते ही सुरेश तिवारी की खेत के पास फैंक आए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 315 बाेर का कट्टा व राउंड भी जप्त कर लिया है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter