गृहमंत्री डा.मिश्रा ने की रतन मेगा मॉल के ट्रेन रेस्टोरेंट की ओपनिंग : आकर्षक लुक को सराहा

दतिया। गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को झांसी रोड स्थित रतन मेगा मॉल के ट्रेन रेस्टोरेंट की ग्रांड ओपनिंग फीता काटकर की। इस मौके पर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल एवं मॉल संचालक अमित अग्रवाल ने गृहमंत्री का शाल एवं चांदी का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। साथ ही एक भव्य स्मृति चिंह भी भेंट किया गया।

इस मौके पर गृहमंत्री डा.मिश्रा ने ट्रेन रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर संचालक अमित अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए वहां के आकर्षक लुक की सराहना की। साथ ही वातानुकूलित ट्रेन रेस्टोरेंट के अंदर बैठकर व्यवस्थाओं काे निहारा।

गृहमंत्री ने रतन मेगा मॉल की इस उपलिब्ध की प्रशंसा करते हुए ट्रेन रेस्टोरेंट काे दतिया में शहर वासियों के लिए आधुनिक सुविधाओं  से युक्त व्यवस्थित स्थान बताया।

उन्होंने कहाकि मां पीतांबरा की नगरी में होटल व रेस्टोरेंट का व्यवसाय लगातार बढ़ रहा है। रतन मेगा मॉल का नया ट्रेन रेस्टोरेंट भी इस कड़ी में एक विशेष प्रयास है।

डब्लूटीएफ के सहयोग से शुरू किए जा रहे ट्रेन रेस्टोरेंट में एक अलग अंदाज में चटपटे लजीज व्यंजन वहां आने वाले ग्राहकों को परोसे जाएंगे।

इस रेस्टोरेंट के लिए माॅल के एक हिस्से में ट्रेन और प्लेटफार्म का शानदार आकर्षक लुक तैयार किया गया है। आयोजन के दौरान गणमान्यजन, व्यापारी,  जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारीगण सहित हर वर्ग के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर आए सभी आमंत्रितों को उपहार भी वितरित किए गए।

 

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter