वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ा; सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 17.95% बढ़ा

नई दिल्ली : 09 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह के जो अनंतिम आंकड़े सामने आए हैं उनमें लगातार वृद्धि दर्ज की की गई है, सकल संग्रह 11.07 लाख करोड़ रुपये हुआ है जो पिछले वर्ष की तुलनीय अवधि के सकल संग्रह से 17.95% अधिक है।

प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिफंड का शुद्ध (नेट रिफंड)  9.57 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की तुलनीय अवधि के शुद्ध संग्रह से 21.82% अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष कर के अनुमानित कुल बजट का 52.50% है।

जहां तक सकल राजस्व संग्रह के संदर्भ में कॉर्पोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की वृद्धि दर का सवाल है, सीआईटी के लिए विकास दर 7.30% है जबकि पीआईटी के लिए 29.53% (केवल पीआईटी)/29.08 % (एसटीटी सहित पीआईटी) है।

रिफंड के समायोजन के बाद, सीआईटी संग्रह में शुद्ध वृद्धि 12.39% है और पीआईटी संग्रह में 32.51% (केवल पीआईटी)/31.85% (एसटीटी सहित पीआईटी) है। 1 अप्रैल, 2023 से 09 अक्टूबर 2023 के दौरान 1.50 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किए गए हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter