Datia news : दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम चीना में गोली मारकर एक ग्रामीण युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। गोली लगने से लहुलुहान युवक को उसके स्वजन तत्काल इंदरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं बताया जाता है कि मृतक घटना से पहले अपने घर के बैठा बाहर था। शाम करीब सात बजे अचानक गांव में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। वहीं स्वजन दौड़कर बाहर की तरफ आए। जहां उन्होंने देखा कि युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा है। पड़ौसियों की मदद से किसी तरह युवक को अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
पैसों के लेेनदेन का मामला आया सामने : जानकारी के अनुसार थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम चीना में युवक रविंद्र पुत्र ब्रजमोहन राठौर शुक्रवार को शाम के समय घर के बाहर बैठा था। तभी उसे अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्वजन बाहर की तरफ दौड़े। जहां रविंद्र खून से लथपथ पड़ा था।
वह उसे उठाकर तत्काल इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में सूचना मिलते ही थरेट पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक पूछतांछ में पुलिस के सामने पैसे के लेनदेन को लेकर घटना घटित होने की जानकारी आई है। वहीं मृतक शराब पीने का आदी बताया जाता है। हमलावर का नाम और स्पष्ट जानकारी को लेकर पुलिस जानकारी जुटाने में लगी थी।
