दतिया : 3 में से 2 सीटों पर कांग्रेस का लहराया परचम – भांडेर, दतिया में मिली ऐतिहासिक जीत, सेवड़ा में बीजेपी से प्रदीप अग्रवाल ने हासिल की जोरदार विजय !

दतिया : विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी होगई है। जहा दतिया जिले की तीन विधानसभा दतिया, सेवढ़ा एवं भांडेर के चुनाव परिणाम भी जारी कर दिए गए है।

दतिया में कांग्रेस को मिली जीत : दतिया की सीट बेहद ही दिलचस्प मोड़ से होते हुए परिणाम तक पहुंच चुकी है जहा प्रदेश में बीजेपी की लहर के बाद भी इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है शुरुवात से लेकर आखिरी 13 राउंड तक कांग्रेस से  उम्मीदवार राजेंद्र भारती आगे बने हुए थे .

आपको बताते की पिछले 20 साल से कांग्रेस दतिया की सीट से अछूती रही है और इस बार बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला जहा एक तरफ अब तक कोई भी चुनाव नहीं हारने वाले नरोत्तम मिश्रा 7156 से हार गए है. और जिले में 15  साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है. 

दतिया विधानसभा का पिछला रिकॉर्ड  : बात है साल 2018 की जिस समय कांग्रेस की लेहर देखने को मिल रही थी तब भी इस विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के राजेंद्र भारती को 2,656 वोटों से हराया था। दिलचस्प बात ये है कि इस सीट पर तीसरा स्थान NOTA को मिला था।

भांडेर में कांग्रेस की जीत : वहीं भांडेर में फूल सिंह बरैया कांग्रेस से आखिर राउंड तक लीड लेकर जीत गए है. उन्होंने अपने प्रतिस्पर्धी घनश्याम पिरोनिया जो बीजेपी से थे उनको हरा दिया है. 

सेवढ़ा में बीजेपी की जीत : BJP के उम्मीदवार प्रदीप अग्रवाल ने इस जोरदार माहौल के बीच भी सेवढ़ा में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की है. सेवढ़ा क्षेत्र से घनश्याम सिंह जो अभी तक विधायक थे उनको करारी टक्कर देकर अग्रवाल ने विजय हासिल की है. 

दतिया (13 राउंड)
नरोत्तम मिश्रा (भाजपा) राजेन्द्र भारती (कांग्रेस)
81235 88977 
हार जीत
सेवढ़ा (12 राउंड)
घनश्याम सिंह (कांग्रेस) प्रदीप अग्रवाल (भाजपा)
41276  43834
हार जीत
भांडेर (13 राउंड)
फूल सिंह बरैया (कांग्रेस) घनश्याम पिरोनिया (बीजेपी)
82043  52605 
जीत हार

आपको बताते की  तीनों विधानसभाओं में करीब साढ़े चार लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले थे । मतों की गिनती का काम भांडेर  में सबसे पहले पूरा हुआ था जहा कांग्रेस 13 राउंड  की गिनती के बाद एक तरफ़ा जीत मिली है इसके बाद सेवढ़ा के रिजल्ट में बीजेपी से प्रदीप अग्रवाल ने जोरदार विजय हासिल की थी और दतिया में 13 राउंड के बाद निर्णय साफ़ होता नज़र आ रहा है इस सीट पर कांग्रेस ने जोरदार जीत हासिल की है.  

इस बार मतदान के लिए भी दतिया में 257 केंद्र बनाए गए थे। वहीं सेवढ़ा में 221 व भांडेर 229 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter