मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री : दो डिप्टी सीएम- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला; तोमर होंगे स्पीकर

भोपाल : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव होंगे। वर्तमान में वो शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को एमपी का नया सीएम बनाया गया है।

साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा। वहीं दो उपमुख्यमंत्री के तौर पर जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला के नाम तय किए गए हैं।

ये है राजनीतिक कैरियर : मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में वह एक बार फिर निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। 2 जुलाई 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

जनता के हित में करूँगा काम : इस मौके पर मोहन यादव ने कहा, “मैं इस राज्य के लोगों के साथ मिलकर विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को हासिल करने का प्रयास करूँगा। हमें सभी वर्गों के लोगों के हित में काम करके राज्य को और भी मजबूत बनाना है।”

मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह भी जताया कि उनका प्राथमिक ध्यान राज्य की जनता के साथ जुड़े सभी क्षेत्रों में समृद्धि और विकास को बढ़ावा देने में होगा।

BJP को मिला प्रचंड बहुमत : मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दर्ज की थी शानदार जीत। विशेषज्ञों के अनुसार, नतीजों का ऐलान 3 दिसंबर को हुआ था और इसमें भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी मिली है जहा उन्हें 163 सीटों आई, जबकि कांग्रेस को 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

इस आंकड़े ने साफ तौर से देखाया कि मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा को अपना पूरा विश्वास जताया है और उन्हें राज्य के प्रमुख के रूप में चुनने का निर्णय लिया है।इस जीत के साथ, भाजपा ने प्रदेश के नेतृत्व की ओर बढ़त बनाए रखी है और विकास के क्षेत्र में नए कदम उठाने का ऐलान किया है।

कांग्रेस को  इस चुनाव में 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा, जिससे उन्हें सशक्त विपक्ष की भूमिका मिली है, हालांकि इससे उनके समर्थनकर्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल है।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!