मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार : 28 मंत्रियों ने ली शपथ, 18 बने कैबिनेट मिनिस्‍टर ..

भोपाल : मप्र में भाजपा सरकार बनने के 12 दिन बाद सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ जहा नए मंत्रियों ने शपथ ली. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. कैलाश विजयवर्गीय समेत कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने राजभवन में एक समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल के 28 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. ध्यान देने योग्य बात ये भी है की मध्य प्रदेश में जन्में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज ही के दिन जयंती भी है.  

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री

1.प्रहलाद सिंह पटेल
2.कैलाश विजयवर्गीय
3.तुलसी सिलावट
4.उदय प्रताप सिंह
5.विजय शाह
6.राकेश सिंह
7.प्रदुम्न सिंह तोमर
8.एदल सिंह कसाना
9.नारायण सिंह कुशवाहा
10.संपतिया उईके
11.करण सिंह वर्मा
12.निर्मला भूरिया
13.विश्वास सारंग
14.गोविंद सिंह राजपूत
15.इंदर सिंह परमार
16.नागर सिंह चौहान
17.चैतन्य कश्यप
18.राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1.कृष्णा गौर
2.धर्मेंद्र लोधी
3.दिलीप जायसवाल
4.गौतम टेटवाल
5.लखन पटेल
6.नारायण पवार

राज्यमंत्री
1.राधा सिंह
2.प्रतिमा बागरी
3.दिलीप अहिरवार
4.नरेन्द्र शिवाजी पटेल

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 18 मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मंत्री के रूप में  कुंवर विजय शाह,  कैलाश विजयवर्गीय,  प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा,  उदय प्रताप सिंह,  सम्पतिया उइके,  तुलसीराम सिलावट,  एदल सिंह कंषाना, निर्मला भूरिया,  गोविन्द सिंह राजपूत,  विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह,  नागर सिंह चौहान,  प्रद्युम्न सिंह तोमर,  राकेश शुक्ला,  चैतन्य काश्यप “भैया जी” और  इन्दर सिंह परमार ने शपथ ली।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में कृष्णा गौर, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी,  दिलीप जायसवाल,  गौतम टेटवाल, लखन पटैल और  नारायण सिंह पंवार ने शपथ ली। राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में नरेद्र शिवाजी पटेल,  प्रतिमा बागरी, श्री अहिरवार दिलीप और राधा सिंह शामिल है।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी.डी. शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter