दतिया. भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल भूरे चौधरी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं । भूरे चौधरी ने कहा है कि उनके संपर्क में आएं कुछ दिनों में जो लोग आए हों, वह भी अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवाकर क्वारंटीन हो जाएं। ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। कोरोना के मामले जिले में भी लगातार बढ़ने लगे हैं।
