ग्वालियर चंबल संभाग क्लस्टर प्रभारी डा.नरोत्तम मिश्रा ने दीवार लेखन अभियान का किया शुभारंभ : अपने हाथों से लिखा “एक बार फिर मोदी सरकार” का नारा

दतिया : लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा का दीवार लेखन अभियान प्रदेशभर में शुरू हो गया है। इसी क्रम में ग्वालियर चंबल संभाग के क्लस्टर प्रभारी व पूर्व गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को “एक बार फिर मोदी सरकार-अबकी बार 400 पार’ नारे के साथ भाजपा के दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान डा.मिश्रा ने मां पीतांबरा पीठ मंदिर के पास सीतासागर तालाब की दीवार पर पार्टी का कमल का फूल अपने हाथों से बनाकर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के लिए उत्साहित किया। साथ ही जनता तक मोदी की गारंटी वाली अनेक विकास योजनाओं को पहुंचाने का भी संकल्प दिलाया।

इस मौके पर डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहाकि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दीवार लेखन अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने कहाकि पूरे देश में मोदी की गारंटी पर हर व्यक्ति को भरोसा है। इससे पूरी संभावना है कि एक बार मोदी सरकार का नारा साकार होगा। डा.मिश्रा ने कहाकि 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ फिर मोदी सरकार आ रही है और इस बात में कोई संदेह नहीं है।

प्रभारी बनते ही तैयारी में जुटे “नरोत्तम’ : भाजपा आलाकमान ने ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रमुख क्लस्टर प्रभारी का दायित्व पूर्व गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा को सौंपा गया है। इस दायित्व के मिलते ही डा.मिश्रा पूरी तत्परता से संभाग में रणनीति बनाने में जुट गए हैं। बतादें कि दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में हाल ही में लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की बैठक हुई थी। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह साथ कई दिग्गज बैठक में शामिल हुए थे।

इसमें मप्र के पूर्व गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा को लोकसभा चुनाव में ग्वालियर चंबल संभाग का क्लस्टर प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आलाकमान ने एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा की काबिलियत और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह खास दायित्व सौंपा है।

डा.नरोत्तम मिश्रा ने भी पार्टी द्वारा दी गई इस बड़ी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाते हुए . ग्वालियर-चंबल संभाग की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का वादा किया है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter