बाप-बेटे को गोली लगते ही बारात में मची भगदड़ : मासूम की गई जान, गांव में पसरा सन्नाटा

Datia news : दतिया । गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सुनारी में हर्ष फायर की घटना के बाद पूरे गांव में मासूम की मौत का शोक है। रविवार रात युवक श्याम बघेल की इस नदानी के कारण खुशी का माहौल देखते ही देखते अफरा तफरी में बदल गया। बाराती अपनी जान बचाने के लिए दूल्हे को छोड़कर भाग खड़े हुए।

हर्ष फायर की घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। ऐसे में कन्या पक्ष ने भी किसी तरह रात में ही विवाह की रस्में चंद लोगों के बीच ही जल्दी पूरी कराकर किसी तरह बेटी विदा की। इसके बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मानें तो आरोपित श्याम नशे की हालत में था।

वहीं बारात में भी कुछ अन्य लोग भी बंदूकों से फायर करते चल रहे थे। इसी बीच श्याम ने दरवाजे पर जैसे ही बंदूक को लोड करने की कोशिश की, इसी बीच अचानक गोली चल गई और दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना गाेराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सुनारी की है। जहां रणवीर बघेल की लड़की के शादी समारोह के दौरान ग्राम कोठी केदारपुर ग्वालियर से बारात आई हुई थी। इसी दौरान दरवाजे पर टीके के बीच बारात में शामिल एक युवक ने नशे की हालत में अचानक बंदूक से हर्ष फायर कर दिया।

जिसकी गोली वहां पास खड़े व्यक्ति के पैर को चीरती हुई उसके चार वर्षीय मासूम में जा लगी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी के बीच बारातियों में भगदड़ मच गई।

आनन फानन में स्वजन दोनों घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर लेकर भागे। लेकिन इस दौरान रास्ते में मासूम ने दमतोड़दिया। जबकि पिता काे नाजुक हालत में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिता का पैर चीरते हुुए गोली मासूम को लगी : जानकारी के अनुसार गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सुनारी में रणबीर बघेल के घर रविवार रात करीब नौ बजे कोठी केदारपुर से विष्णु बघेल की बारात आई थी। बारात में शामिल लोग मस्ती में नाच रहे थे। इसी बीच बारात में शामिल युवक श्याम बघेल पुत्र नवाब बघेल निवासी कोठी ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर कर दिया।

जिसकी बारात में आए पवन बघेल पुत्र शोभाराम निवासी कोठी के पैर को चीरते हुए पास खड़े उसके चार वर्षीय पुत्र पियूष बघेल में जा लगी। हर्षफायर की घटना में जहां मासूम की जान चली गई वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को लेकर थाने आई। जहां पूछतांछ के बाद आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई गई। बताया जाता है पुलिस ने आरोपित श्याम बघेल को हिरासत में ले लिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!