केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मप्र दौरा : विपक्ष पर बरसे कहा – नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद अंतिम सांसें गिन रहा है !

भोपाल :  मध्यप्रदेश के एक दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचे, जहां, उन्होंने भाजपा के बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2024 लोकतंत्र का महापर्व है। इस वर्ष लोकसभा चुनाव में मतदाता लोकतंत्र का भविष्य तय करेंगे। चुनाव को हमने लोकतंत्र का उत्सव और जनसम्पर्क का जरिया माना है। आप सभी प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी भारत के नागरिक के नाते वोट देने के साथ-साथ जनमत बनाने की भी है। जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के पैसों से जनमत प्रभावित नहीं होना चाहिए।

खजुराहो में विपक्ष पर बरसे शाह : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने खजुराहो दौरे के दौरान कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर तंज कांसे है साथ ही उन्होंने राहुल गाँधी से लेकर अनेक विपक्ष के नेताओं के खिलाफ हल्ला बोला है इस बीच पर मंच पर खजुराहो से संसद वीडी शर्मा ,क्लस्टर प्रभारी डॉ नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित अनेक बीजेपी सदस्य उपस्थित रहे. 

खजुराहो विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को भारतीय वायु सेना के विमान से खजुराहो पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी उनके साथ थे। खजुराहो विमानतल आगमन पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं मिनिस्टर इन वेटिंग संपतिया उइके ने केन्द्रीय मंत्री  अमित शाह की अगवानी की।

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री  दिलीप अहिरवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं  बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्य मंत्री ,विधायक ललिता यादव, विधायक बिजावर राजेश शुक्ला, विधायक महाराजपुर  कामाख्या प्रताप सिंह, विधायक पवई  प्रहलाद लोधी, विधायक गुनौर  राजेश वर्मा, नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष  ज्योति चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr.Sukarn Mishra (@dr_sukarnmishra)

मोदी ने देश हित में नई नीतियां बनाई – शाह

गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर 10 साल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा लेकिन इसके पहले की विपक्षी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 10 साल में 11 वें नम्बर से विश्व में 5 वें नम्बर पर आ गया है। आगे चलकर तीसरे स्थान तक आ जाएगा। प्रधानमंत्री  मोदी ने देश के लिए नई नीतियां बनाई और उन्हें जमीन पर उतारने का कार्य किया है।

गृह मंत्री  शाह ने कहा कि पूरी समझबूझ के साथ जनादेश बनाएं। हमारी नीतियों में मानवीय संवेदना, महान भारत के विकास का संकल्प है। मोदी जी ने वर्ष 2014 से विकास को ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। हम गौरव महसूस कर रहे हैं।

नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद अंतिम सांसें गिन रहा है – शाह 

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 से 2024 तक साहसी फैसले लिए हैं। जम्मू- कश्मीर से धारा 370 को हटाकर समाप्त कर दी गई । आज हमारा कश्मीर भारत माता का मुकुट मणि बनकर खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी देशों से आए हिन्दू नागरिकों को भारत की नागरिकता देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में माताओं- बहनों की स्थिति सुधरी है।

बैंकिंग के क्षेत्र में नए आयाम गढ़े हैं। नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। गरीबों के लिए 11 करोड़ से जयादा शौचालय बनवाए गए हैं। हर परिवार के घर में बैंक एकाउंट, स्वास्थ्य की सुविधाएं और शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का कार्य किया गया है।

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की आपदा में कुशल नेतृत्व किया। सरकार के साथ 130 करोड़ जनता कोरोना से लड़ी। भारत ने वैक्सीन बनाकर कोरोना को समाप्त किया। विश्व के कई देशों को यह टीका पहुंचाया। वर्ष 2027 तक भारत की पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने सहित कई लक्ष्य रखे हैं।

2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने का लक्ष्य है। सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने का कार्य चल रहा है। प्रभु श्रीराम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजे हैं। राजपथ को कर्तव्य पथ में बदला है। उज्जैन में महाकाल लोक बनाया है। 21 जून को विश्व योग दिवस मनाकर भारत में अद्भुत कार्य चल रहा है। पूरे विश्व के कल्याण का रास्ता भारत ही दिखा रहा है। प्रधानमंत्री  मोदी ने 10 साल के अंदर लोकतंत्र को नीचे तक पहुंचाया है। परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है।

गृह एवं सकहाकरिता मंत्री  शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी  का देश के लिए जीवन समर्पित है। उनके जीवन में कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थान बनाए रखेंगे।

मै गृहमंत्री का मप्र में  हृदय से स्वागत करता हूँ – CM यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गृहमंत्री राजा भोज की नगरी में पधारे हैं। मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूँ। राजा भोज पुरूषार्थ और पराक्रम से परिपूर्ण थे। उन्होंने अपना विशाल पराक्रम दिखाया और विरोधियों को पराजित किया था। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस के साथ देश का आर्थिक विकास भी हो रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों का हृदय से स्वागत किया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter