महिला दिवस पर PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा : LPG सिलेंडर हो गया 100 रुपये सस्ता

नई दिल्ली : महिला दिवस के अवसर पर किंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है जहां बढ़ते एलपीजी के दामों पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार ने  एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने की घोषणा की है। PM मोदी ने कहा कि इससे देश भर के लाखों परिवारों का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा और इससे विशेषकर हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया : “महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ‘इज ऑफ लिविंग’ सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।”

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं : PM नरेन्द्र मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कामना की है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा : “देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे। जय भोलेनाथ!”

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter