दतिया टोल प्लाजा पर बरसी गोलियां : बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आए बदमाश, भगदड़ में दो लोगों की मौत

Datia news : दतिया। चिरुला थाना क्षेत्र के झांसी हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर अज्ञात एक दर्जन बदमाशों ने वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। टोल प्लाजा पर अंधाधुंध फायरिंग होती देख वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान दो कर्मचारी अपनी जान बचाते हुए टोल प्लाजा ऑफिस की तरफ भागे। जहां अंधेरे के कारण एक कुएं में गिरने से उनकी जान चली गई। सभी बदमाश बाइक और स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे थे। घटना मंगलवार रात 10 बजे की बताई जाती है । टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के फुटेज कैद हो गए हैं। घटना के बाद एसपी वीरेंद्र मिश्रा भी चिरुला थाना पहुंचे। जहां उन्होंने इस बारे में जानकारी ली।

लोकसभा चुनाव के दौरान जहां अंतरराज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी का दावा किया जा रहा है, ऐसे में गोलीबारी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल के रख दी है।

वह कुआं जिसमें गिरकर हुई कर्मचारियों की मौतजानकारी के अनुसार मंगलवार रात टोल प्लाजा पर तीन बाइक और स्कूटी पर सवार होकर 10 से 12 बदमाश वहां पहुंचे थे। इस दौरान बदमाशों ने टोल प्लाजा केबिन में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया और उनके केबिन में लात मारते हुए मारपीट कर दी ।

बदमाश इतने पर भी नहीं रुके और उन्होंने वहां पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर मुंह बांधे हुए थे। घटना के बाद में वहां पर सवार होकर भाग निकले।

खेत में बने कुएं में गिरने से गई जान : फायरिंग के कारण हुई भगदड़ में हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और शिवाजी कांडेले निवासी नागपुर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बदमाशों द्वारा की जा रही फायरिंग को देखते हुए दोनों कर्मचारी टोल ऑफिस की तरफ भाग खड़े हुए। इस दौरान अंधेरे के कारण एक खेत में बने हुए कुएं में वह दोनों गिर पड़े । जहां अगले दिन बुधवार को पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए।

सीसीटीवी में नजर आ रहे बदमाश : चिरुला पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फायरिंग की घटना के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।

सीसीटीवी में बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक यह सारी घटना ट्रक निकालने को लेकर घटित होना बताई जा रही है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter