भांडेर में मर्डर: नाराज आटा चक्की मालिक ने युवक के सिर पर पटका बांट

Datia news : दतिया। आपसी विवाद के दौरान नाराज आटा चक्की मालिक ने एक युवक की उसके सिर पर बांट पटककर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे की बताई जाती है।

मृतक युवक अपने पशुओं के लिए बांट (पशु आहार) पिसवाने आटा चक्की पर गया था। जहां कम तौल को लेकर हुए उसका विवाद हो गया। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई ।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवाया। वहीं मौके पर मृतक के स्वजन भी पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई ने आटा चक्की मालिक के बेटों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।

घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई दिनेश यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। जिसमें तीनों सगे भाई आशीष रजक, अशोक रजक एवं अरविंद रजक पुत्रगण बाबूलाल रजक को नामजद किया गया।

घटना के बाद मौके से तीनों आरोपित भाग निकले। जिनमें से एक के बारे में पुलिस को जानकारी लगी। जिसे उसके सगे ताऊ के घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो भाई अभी फरार बताए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार भांडेर निवासी भगवान सिंह यादव घोसी पुत्र रामसहाय शुक्रवार सुबह चिरगांव चुंगी के पास स्थित रजक फ्लोर मिल पर अपने पशुओं के लिए बांट पिसवाने गया था।

इसी दौरान वहां पर कम तुलाई को लेकर हुए विवाद में फ्लोर मिल मालिक के बेटों ने भगवान सिंह की मारपीट कर दी। इस दौरान उन्होंने भगवान सिंह के सिर पर डंडा दे मारा। जैसे ही भगवान सिंह जमीन पर गिरा वैसे ही उक्त लोगों ने गुस्से में आटा चक्की का भारी लोहे का बांट उठाकर उसके सिर पर दे मारा। जिससे मौके पर ही भगवान सिंह की मौत हो गई। मृतक अविवाहित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अगस्त में ही जेल से छूटकर आया था मृतक : 
जानकारी के अनुसार मृतक भगवान सिंह यादव कुछ वर्ष पूर्व हसापुर में हुए डबल मर्डर केस में आरोपित था। इस मामले में वह जेल में सजा काट रहा था।

अगस्त माह में ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। मृतक के तीन भाई और एक बहन है। वह मझले नंबर का था। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter