राजमाता माधवी राजे पंचतत्व में विलीन : ज्योतिरादित्य ने दी मां को मुखाग्नि,CM डॉ. मोहन यादव हुए शामिल

ग्वालियर : भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण स्तंभ, सिंधिया राजघराने की राजमाता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया  का निधन हो गया। गुरुवार को ग्वालियर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जो उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने आए।

उनके पुत्र,ज्योतिरादित्य ने दी मां को मुखाग्नि दी। शोक की इस घड़ी में, राजमाता के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों ने एमपी के ग्वालियर में उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपको बता दे की माधवी राजे सिंधिया की तबियत लगातार ही ख़राब चल रही थी बुधवार की सुबह, राजमाता ने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली थी , इसके बाद दिल्ली वाले सिंधिया के घर में बीती शाम राजमाता का पार्थिव शरीर रखा गया था इसके अगले दिन उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई के लिए ग्वालियर लाया गया  जहा उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मां को मुखाग्नि दी।

राजमाता के अंतिम संस्कार में CM मोहन यादव हुए शामिल : राजमाता के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की और कहा, “हमारे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी का दुखद निधन हुआ है। मैं अपनी और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने उनके आत्मा को शांति की प्रार्थना की और महाकाल बाबा से उनके मोक्ष की कामना की।

डॉ नरोत्तम मिश्रा, वीडी शर्मा सहित मप्र के कई बड़े नेता व विपक्ष के नेता मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस दुःख के समय में सिंधिया निवास आकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!