थाने के सामने बेरीकेड्स तोड़कर भाग रही बोलेरो में मिली शराब पेटियां : पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

Datia News : दतिया । शराब से भरी पेटियां लेकर भाग रही बोलेरो का आखिर पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। बोलेरो चालक पुलिस के लगाए बेरीकेड्स को तोड़कर भाग रहा था। इसके बाद पुलिस टीम को उसका पीछा करना पड़ा। अपनी पीछे पुलिस को लगी देख बुलेरो चालक ने वाहन के अंधेरे में खड़ा छोड़ा और भाग निकला। सड़क पर खड़ी मिली बोलेरो में शराब पेटियां भरी थी। जो तस्करी कर ले जाई जा रही थीं।

अवैध शराब पेटी से भरी बोलेरो जीप को पंडोखर पुलिस ने पकड़ा है। वाहन से42पेटी देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई। पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख 47 हजार रुपये बताई गई।

माैके से वाहन छोड़कर चालक भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पंडोखर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब लेकर एक वाहन थाना क्षेत्र से निकलने वाला है। इस खबर पर थाना प्रभारी पंडोखर मुरारी शर्मा द्वारा थाने के सामने चेकिंग लगाई गई। इस दौरान सामने से आ रही बोलेरो क्रमांक एमपी 09 सीबी 7552 को पुलिस ने स्टोपर लगाकर रोकने का प्रयास किया तो बोलेरो चालक स्टोपर में टक्कर मारकर बोलेरो को भांडेर तरफ लेकर भागने लगा।

जिसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो चालक बडेरा सोपान तिराहे के पास भांडेर दबोह रोड पर बोलेरो को खड़ा छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पुलिस ने बोलेरो को चेक किया तो उसमें अवैध शराब की पेटियां रखी मिलीं। बोलेरो की तलाशी ली गई तो उसमें 42 पेटी देशी शराब की मिली। जिसे जब्त किया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!