उद्योग मंत्रालय : भारत का निर्यात नौ फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर, व्यापार घाटा 7 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली : मई 2024* के लिए भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएं संयुक्त) 68.29 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो मई 2023 की तुलना में 10.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मई 2024* के लिए कुल आयात (माल और सेवाएं संयुक्त) 79.20 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो मई 2023 की तुलना में 7.95 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 1: मई 2024 के दौरान व्यापार*

मई 2024

(अरब  अमेरिकी डॉलर)

मई 2023

(अरब अमेरिकी डॉलर)

माल निर्यात 38.13 34.95
आयात 61.91 57.48
सेवाएं* निर्यात 30.16 26.99
आयात 17.28 15.88
कुल व्यापार

(माल+सेवाए)*

निर्यात 68.29 61.95
आयात 79.20 73.36
व्यापार संतुलन -10.90 -11.41

नोट: आरबीआई द्वारा जारी सेवा क्षेत्र के नवीनतम आंकड़े अप्रैल 2024 के लिए हैं। मई 2024 का आकंड़े एक अनुमान हैंजिसे आरबीआई की अगली रिलीज़ के आधार पर संशोधित किया जाएगा।

चित्र 1: मई 2024 के दौरान कुल व्यापार*

अप्रैल-मई 2024* के दौरान भारत का कुल निर्यात 133.61 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो 9.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल-मई 2024* के दौरान कुल आयात 149.92 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो 9.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 2: अप्रैल-मई 2024 के दौरान व्यापार*

अप्रैल-मई 2024

(अरब अमेरिकी डॉलर)

अप्रैल-मई 2023

(अरब अमेरिकी डॉलर)

माल निर्यात 73.12 69.57
आयात 116.01 106.54
सेवाएं* निर्यात 60.49 52.77
आयात 33.91 29.84
कुल व्यापार

(माल+सेवाएं)*

निर्यात 133.61 122.35
आयात 149.92 136.38
व्यापार संतुलन -16.31 -14.03

चित्र 2: अप्रैल-मई 2024 के दौरान कुल व्यापार*

माल व्यापार

  • मई 2024 के दौरान माल निर्यात 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि मई 2023 में यह 34.95 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • मई 2024 के दौरान माल आयात 61.91 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि मई 2023 में यह 57.48 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 3: मई 2024 के दौरान माल व्यापार

  • अप्रैल-मई 2024 के दौरान माल निर्यात 73.12 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-मई 2023 के दौरान यह 69.57 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-मई 2024 के दौरान माल आयात 116.01 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-मई 2023 के दौरान यह 106.54 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-मई 2024 के दौरान माल व्यापार घाटा 42.89 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-मई 2023 के दौरान यह 36.97 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 4: अप्रैल-मई 2024 के दौरान माल व्यापार

 

  • मई 2024 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 28.60 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि मई 2023 में यह 26.27 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • मई 2024 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) आयात 36.59 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि मई 2023 में यह 36.31 अरब अमेरिकी डॉलर था।

तालिका 3: मई 2024 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

मई 2024

(अरब अमेरिकी डॉलर)

मई 2023

 

(अरब अमेरिकी डॉलर)

गैर-पेट्रोलियम निर्यात 31.36 29.10
गैर-पेट्रोलियम आयात 41.97 41.91
गैर-पेट्रोलियम एवं गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 28.60 26.27
गैर-पेट्रोलियम एवं गैर-रत्न एवं आभूषण आयात 36.59 36.31

नोट: रत्न एवं आभूषण आयात में सोनाचांदी और मोतीकीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं

चित्र 5: मई 2024 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

  • अप्रैल-मई 2024 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 54.71 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-मई 2023 में यह 52.05 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-मई 2024 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) आयात 69.31 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-मई 2023 में यह 68.44 अरब अमेरिकी डॉलर था।

तालिका 4: अप्रैल-मई 2024 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

अप्रैल-मई 2024

(अरब अमेरिकी डॉलर)

अप्रैल-मई 2023

(अरब अमेरिकी डॉलर)

गैर-पेट्रोलियम निर्यात 59.73 57.30
गैर-पेट्रोलियम आयात 79.60 77.27
गैर-पेट्रोलियम एवं गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात 54.71 52.05
गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न एवं आभूषण आयात 69.31 68.44

नोट: रत्न और आभूषण आयात में सोनाचांदी और मोतीकीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं

चित्र 6: अप्रैल-मई 2024 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

 

सेवाओं का व्यापार

  • मई 2024* के लिए सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 30.16 अरब अमेरिकी डॉलर है, जबकि मई 2023 में यह 26.99 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • मई 2024* के लिए सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 17.28 अरब अमेरिकी डॉलर है, जबकि मई 2023 में यह 15.88 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 7: मई 2024 के दौरान सेवाओं का व्यापार*

 

  • अप्रैल-मई 2024* के दौरान सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 60.49 अरब अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-मई 2023 में यह 52.77 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-मई 2024* के दौरान सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 33.91 अरब अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-मई 2023 में यह 29.84 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-मई 2024* के लिए सेवा व्यापार अधिशेष 26.58 अरब अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-मई 2023 में यह 22.94 अरब अमेरिकी डॉलर था।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter