मुख्यमंत्री  को ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने बाँधीं स्नेहिल राखियाँ : डॉ. यादव ने बहनों को सौंपे उपहार 

 ग्वालियर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने माथे पर रोली-चंदन के टीके लगाए और कलाई पर स्नेहिल राखियाँ बाँधीं। सभी बहनों ने उनकी दीर्घ आयु के लिए कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए। साथ ही कहा कि राज्यसरकार उनके हर सुख-दुख में सदैव सहभागी रहेगी। सरकार प्रदेश भर की बहनों के सशक्तिकरण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। यह सुनकर सभी लाड़ली बहनें अभीभूत हो गईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुँचे थे। इसी दौरान राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षासूत्र बाँधे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला एवं सांसद  भारत सिंह कुशवाह की कलाइयों पर भी ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने राखियाँ बाँधीं। सभी जनप्रतिनिधियों ने लाड़ली बहनों को उपहार भेंट किए।

इस मौके पर संभाग आयुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक  अरविंद सक्सेना, कलेक्टर  रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विवेक कुमार सहित  विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, हरीश मेवाफरोश, अनिल सांखला सहित अन्य जन–प्रतिनिधि मौजूद थे।

पवित्र सावन के महीने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखियाँ बांधने के लिये विमानतल पर ग्वालियर जिले की लाड़ली बहना योजना की 10 हितग्राही बहनें पहुँची थीं। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!