वीरागंना झलकारी बाई ने मातृशक्ति व बहादुरी का अद्भुत परिचय दिया था – डॉ. मिश्रा

गृहमंत्री कोरी समाज द्वारा आयोजित 190वीं जयंती समाराेह में हुए शामिल

दतिया. वीरागंना झलकारी बाई से हमें भी सबक लेना चाहिए। जिस प्रकार से उन्होंने अपनी मातृ शक्ति और बहादुरी का अद्भुत परिचय दिया था। उसी प्रकार से हमें भी उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। यह बात रविवार को गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने झांसी बायपास रोड पर कोरी समाज द्वारा आयोजित वीरागंना झलकारी बाई की 190वी जयंती समारोह के दौरान कही।

इससे पूर्व गृहमंत्री डाॅ. मिश्र ने वीरागंना झलकारी बाई की जयंती समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कोरी समाज के लोगों द्वारा गृहमंत्री डॉ. मिश्रा, नव निर्वाचित भाण्डेर विधायक रक्षा संतराम सरोनिया एवं नगर पंचायत बड़ोनी पूर्व अध्यक्ष सावित्री किशोर सूत्रकार एवं अन्य गणमान्यजन काे शाॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजक वंशीलाल शास्त्री ने गृहमंत्री से समुदायिक भवन की बाउण्ड्रीबाल, गेट एवं तार फेसिंग कराने की मांग की गई। उक्त मांगों को मानते हुए गृहमंत्री ने कहाकि दो बार में कुल राशि पांच लाख रूपये स्वीकृत कर कार्य कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएल लहारिया एवं संचालन एसएन पटवा ने किया। कार्यक्रम में हरगोविंद, रामकुमार, शंकुतला देवी, केशर वर्मा, लाखन सिंह, शोभाराम पटवा, विनोद कुमार, बादाम सिंह, जयराम, अमरीश वर्मा, मुन्नालाल वर्मा, रामचरन वर्मा, देवेन्द्र पलैया, राजू पटवा आदि उपस्थित रहे।योग सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने रविवार को तरन तारण रोड सिजरिया की बगिया लाला का ताल स्थित योग सामुदायिक भवन का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिसके लिए योग करना भी आज के युग में बहुत महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि योग करने से बड़ी से बड़ी बीमारी भी दूर हो जाती है और शरीर स्वस्थ्य रहता है। इसीको दृष्टिगत रखते हुए यह योग सामुदायिक भवन मोती देवा शक्ति प्रसार समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है। गृहमंत्री ने कहाकि यहां पर पीपल एवं बरगद के पेड़ भी लगाए जाएं। ताकि वातावरण हरा भरा हो सके। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल एवं अशोक सिजरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter