माता पूजन को गए थे घर के लोग तभी युवक ने लगा ली फांसी : इधर तालाब में डूबने से किशोरी की गई जान

Datia news : दतिया। अलग-अलग हादसों में जहां एक युवक ने फांसी लगा ली। वहीं तालाब में नहाने गई 13 वर्षीय किशोरी की अचानक पैर फिसल जाने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

लांच थाना क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुरा में 20 वर्षीय युवक अंकित पुत्र इंदर सिंह बघेल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मृतक स्वजन माता पूजन के लिए गए हुए थे। तभी युवक ने घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।

स्वजन जब लौटकर आए तब उन्हें युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि मौके से मृतक का मोबाइल और टूटी हुई सिम भी बरामद हुई है। आसपास के लोगों से पूछतांछ में जानकारी मिली कि मृतक अंकित नवरात्र में मां की झांकी पर भी रोज जाता था।

गुरुवार दोपहर भी वह इंदरगढ़ से प्रसाद लेकर गांव पहुंचा और वहां कन्या भोज में शामिल हुआ था। इसके बाद वह घर चला गया। उसने नवरात्र के व्रत भी रखे हुए थे। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

Banner Ad

नहाने गई किशोरी की डूबने से हुई मौत : बहन के साथ नदी तालाब पर नहाने गई किशोरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की बताई जाती है।

किशोरी को डूबता देख उसकी बहन ने मदद के लिए आवाज भी लगाई। जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े, लेकिन तब तक किशोरी डूब चुकी थी। घटना बड़ौनी में घटित हुई।

जानकारी के अनुसार बड़ौनी स्थित गुप्तेश्वर तालाब पर किशोरी चंचल कुशवाहा पुत्र प्रकाश कुशवाहा अपनी बहन के साथ नहाने के लिए गई हुई थी।

जहां नहाते समय उसका पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में गिर पड़ी। जिसे बचाने की उसकी बहन और ग्रामीणों ने कोशिश भी की। लेकिन वह असफल रहे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव पानी से निकलवाया। इसके बाद उसे पीएम के लिए भेजा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter