किराना सामान लेने गई युवती के साथ दुष्कर्म : धमकाकर आरोपित स्कूल में ले गया, जहां दिया घटना को अंजाम

Datia news : दतिया। अपने भाई के साथ घर से किराना सामान लेने निकली युवती को गांव का ही युवक जबरन पकड़कर स्कूल में ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना के बाद युवक भाग निकला। घर पहुंचकर युवती ने सारी घटना परिवार के लोगों को बताई। जिसके बाद थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया।

घटना को लेकर गत सोमवार को जिगना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय युवती दुकान पर सामान लेने गई थी। उसके साथ भाई भी था।

इसी बीच आरोपित अनुज यादव वहां पहुंच गया। आरोपित ने युवती के भाई को धमकाकर वहां से भगा दिया और युवती को अपने साथ गांव के स्कूल में ले गया।

जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बारे में जब पीड़िता ने स्वजन को बताया तो मामला पुलिस में दर्ज कराया गया। आरोपित अनुज को कमरारी तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं गोराघाट थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में काम कर रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने जब यह बात स्वजन को बताई तो वह उसे लेकर थाने पहुंचे।

जहां आरोपित विकास केवट पुत्र रामचरण केवट निवासी ग्राम गढ़ी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। थाना प्रभारी अंबर सिंह सिकरवार ने बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपित आरोपी विकाश केवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय दतिया में पेश किया गया। जहां से जेल वारंट पर आरोपित को जिला जेल दतिया में दाखिल कराया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter