आईपीएल 2025: आरसीबी ने रचा इतिहास, पहली बार जीता खिताब – पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आंखों से छलके ख़ुशी के आंसू!

अहमदाबाद : आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला  क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने आखिरकार ‘ई साला कप नमदे’ के नारे को हकीकत में बदल दिया।

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत सधी हुई रही, जहां विराट कोहली ने 43 रन और कप्तान राजत पाटीदार ने 26 रन बनाए। मध्यक्रम में लिविंगस्टोन की 25 रनों की तेज पारी ने स्कोर को मजबूती दी। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम जहां शशांक सिंह ने 61 रनों की पारी खेली, लेकिन भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या की सटीक गेंदबाज़ी ने पंजाब की रफ्तार रोक दी। टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी।

RCB फैंस का सपना हुआ साकार : इस ऐतिहासिक जीत के साथ RCB ने आईपीएल इतिहास में नई पहचान बना ली है। फाइनल के बाद कप्तान राजत ने कहा, “यह जीत सिर्फ एक टीम की नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस के जज़्बे की जीत है।”

स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी आरसीबी की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। अब यह टीम न केवल मज़बूत खिलाड़ियों की बल्कि जज़्बे और संघर्ष की प्रतीक बन गई है।

Banner Ad

🏆 आईपीएल विजेताओं की सूची 

वर्ष विजेता टीम कप्तान
2008 राजस्थान रॉयल्स शेन वॉर्न
2009 डेक्कन चार्जर्स एडम गिलक्रिस्ट
2010 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
2011 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स गौतम गंभीर
2013 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स गौतम गंभीर
2015 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
2016 सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर
2017 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
2018 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
2019 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
2020 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
2021 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
2022 गुजरात टाइटन्स हार्दिक पांड्या
2023 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स श्रेयस अय्यर
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रजत पाटीदार

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter