सिरसा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज : युवाओं को मंच देने की पहल , वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौशल सिंह यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन !

दतिया :  जिले के सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसा में जय मां संतोषी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्साह और जोश के बीच संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि खेलों के प्रति बढ़ते रुझान को भी मजबूती दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

टूर्नामेंट का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौशल सिंह यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए अनुशासन और समर्पण के साथ खेलने की प्रेरणा दी।


खेल से निखरती है प्रतिभा : कौशल सिंह यादव : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौशल सिंह यादव  ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मंच और मार्गदर्शन की होती है। उन्होंने कहा कि “खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए, तभी वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।”


अतिथियों का सम्मान और खिलाड़ियों से संवाद : कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंडल द्वारा सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter