बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव : पहले बाइक सवार की गई जान, फिर कार सवार दंपती बने शिकार—हालत गंभीर!

दतिया : जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की रात सड़क हादसों की एक श्रृंखला ने सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते पहले एक बाइक सवार युवक की जान चली गई, वहीं कुछ देर बाद उसी स्थान पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहला हादसा : बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, सीतापुर निवासी दशरथ दांगी शादी समारोह से लौट रहे थे।

इमलिया गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

दूसरा हादसा : सड़क पर खड़ा ट्रैक्टर बना वजह पहली घटना के बाद सड़क पर खड़ा वही ट्रैक्टर-ट्रॉली कुछ समय बाद दूसरी दुर्घटना का कारण बन गया। देर रात गुजर रही एक कार ट्रैक्टर से जा टकराई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में सवार अनुराग गुप्ता और उनकी पत्नी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि उनके साथ मौजूद बच्ची सुरक्षित बच गई।

 रहस्य बना ट्रैक्टर का माल गायब होना : स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के समय ट्रैक्टर में अनाज की बोरियां लदी हुई थीं, लेकिन सुबह तक वाहन खाली पाया गया। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया है कि हादसे के बाद वह माल कहां चला गया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

🚜 एक और हादसा : पुलिया से नीचे गिरा ट्रैक्टर इसी रात जिले के धीरपुर क्षेत्र में एक अन्य ट्रैक्टर पुलिया से नीचे गिर गया। हालांकि इस घटना में चालक को मामूली चोटें आईं और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter