मौसी की शादी में भांजी ने खोली पिता की करतूत : मामा और मां को बताया पापा करते हैं गलत काम, दो घंटे में पुलिस ने पकड़कर पहुंचाया जेल

Datia news : दतिया। बेटियां अब घर में भी सुरक्षित नहीं है। रिश्तों को वही लोग तार-तार कर रहे हैं, जिन्हें उन्हें संवारने और सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली हुई है। वर्तमान समाज में इस तरह की घिनौनी हरकतों के बारे में सुनकर किसी का भी खून खोल सकता है।

मामला चिरुला थाना क्षेत्र का है। जहां एक पिता अपनी ही 15 वर्ष की नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर पिछले दो साल से गलत काम करता रहा। आखिर मासूम के मन में मासूयी छा गई।

हाल ही में जब वह अपनी मौसी की शादी में शामिल होने मां के साथ निवाड़ी स्थित सुजानपुर गई तो वहां उसे उदासी में डूबा देख मामा ने पूछताछ की। मामा और मां की बात सुनकर मासूम की जुबान खुल गई और उसने बताया कि पापा उसके साथ गलत काम करते हैं।

यह सुनकर मामा और मां पर पहाड़ टूट पड़ा और वह बेटी को लेकर सीधे गांव करारीखुर्द आ गए। जहां मां और मामा के साथ थाने पहुंचकर नाबालिग ने अपने पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

चिरुला थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि आरोपित को रिपोर्ट के बाद महज दो घंटे में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में 15 मई को ग्राम करारी खुर्द निवासी पीड़िता अपनी माता एवं मामा के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने बताया कि 10 सितंबर2024 की रात्रि लगभग 11 बजे बजे उसके पिता ने आकर जबरन गलत कार्य किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण पीड़िता किसी को घटना के संबंध में नहीं बता सकी।

आरोपित द्वारा लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। जब वह मौसी की शादी में शामिल होने अपने मामा निवासी सुजानपुर, जिला निवाड़ी के घर गई थी। वहां अपनी मां एवं मामा को उसने यह सारी बात बताई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter