कट्टा दिखाकर बाइक सवारों को बदमाशों ने लूटा : डंडों से हमलाकर किया घायल, 80 हजार का माल लेकर भागे

Datia news : दतिया। बाइक पर सवार होकर पत्नी व भाई के साथ जा रहे बाइक सवार युवक को कट्टा अड़ाकर नकाबपोश बदमाशों ने बीच रास्ते में रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने उन पर लाठी डंडों से हमला किया और महिला

व दोनों युवकों से नगदी, मोबाइल और जेबरात सहित कुल 80 हजार का माल लूट ले गए। इस हमले में घायल तीनों ने किसी तरह अपनी मरहम पट्टी कराई। जिसके बाद घर पहुंच सके।

थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर के अनुसार फरियादी अवधेश कुशवाह पुत्र राजेंद्र कुशवाह निवासी ग्राम सोनी थाना मेहगांव जिला भिंड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 14 मई को अपनी पत्नी जूली एवं छोटे भाई विवेक कुशवाह के साथ बाइक से माता रतनगढ़ दर्शन करने आए थे।

दर्शन के बाद तीनों वापस गांव लौट रहे थे। बाइक विवेक चला रहा था। शाम करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही उनकी बाइक ग्राम लोकेंद्रपुर के पास पटियार बाबा स्थान के सामने पहुंची, सड़क किनारे खड़े चार लोगों में से एक ने कट्टा

दिखाकर बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही बाकी तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपितों ने अवधेश के सिर और हाथ पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे खून निकलने लगा। वहीं विवेक के सिर में भी डंडा मारा गया।

महिला का मंगलसूत्र और अंगूठी ले उड़े : बदमाशों ने महिला जूली के साथ भी मारपीट की और उसके गले से सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी तथा चांदी की पायल लूट ली। इसके बाद आरोपितों ने अवधेश की जेब से पर्स निकाल

लिया, जिसमें दो हजार रुपये नगद और आधार कार्ड रखा था। वहीं विवेक से एक हजार रुपये, आधार कार्ड और ओप्पो कंपनी का मोबाइल भी छीन लिया। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब आठ हजार रुपये बताई गई है।

तीन नकाबपोश और एक बदमाश का खुला था मुंह : फरियादी ने पुलिस को बताया कि चारों बदमाशों में से तीन ने कपड़े से मुंह बांध रखा था, जबकि एक का चेहरा खुला था जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जंगल की ओर भाग गए। मारपीट में घायल होने के कारण पीड़ितों ने रास्ते में मरहम पट्टी कराई और घर पहुंचकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। रात में डर के कारण वे उसी समय रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सके। बाद में अगले दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter