भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है। सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में घर का रास्ता भटक गई तीन वर्षीय मासूम बालिका को डायल-112 की टीम ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों से मिलाया।
पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से एक परिवार की चिंता खत्म हुई और मासूम सुरक्षित अपने घर पहुंच सकी।
बस स्टैंड पर अकेली मिली थी बच्ची
10 जुलाई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना मिली कि कोलगवां थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर करीब तीन वर्षीय एक बालिका अकेली घूम रही है और उसे सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता
डायल-112 टीम में तैनात प्रधान आरक्षक नीरज सिंह और पायलट पुरुषोत्तम ने बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। बच्ची की उम्र कम होने के कारण वह अपने घर या परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी।
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में परिजनों की तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन तत्काल कोई सुराग नहीं मिल सका।

