अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के दतिया जिलाध्यक्ष बने अमित कुमार अग्रवाल : शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी; समाज सेवा में निरंतर सक्रियता को देखते हुए हुआ मनोनयन

दतिया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं अंचल के प्रमुख समाजसेवी अमित कुमार अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (मध्यप्रदेश इकाई) का दतिया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल के निर्देश व मार्गदर्शन में उनकी इस महत्वपूर्ण पद पर विधिवत घोषणा की गई।

सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण में निरंतर सक्रियता : उल्लेखनीय है कि अमित कुमार अग्रवाल लंबे समय से दतिया अंचल में स्वास्थ्य, खेल, युवा प्रोत्साहन और परोपकारी गतिविधियों में अग्रणीय भूमिका निभाते रहे हैं। रेडक्रॉस और अन्य मंचों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा में उनकी सतत सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिले की कमान सौंपी है। उनके मनोनयन पर दतिया जिले के अग्रबंधुओं, प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

संगठन, सेवा और एकता के संकल्प के साथ करेंगे कार्य : अमित अग्रवाल
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारा मूल ध्येय समाज के प्रत्येक वर्ग—विशेषकर युवाओं और वरिष्ठजनों को एक सूत्र में जोड़ना है। ‘संगठन, सेवा और सामाजिक एकता’ की भावना के साथ दतिया जिले में अग्रवाल समाज के कल्याणकारी कार्यों और एकजुटता को नई ऊंचाई दी जाएगी।”

समाजजनों ने जताया विश्वास, जिले भर से मिल रहीं बधाइयां : जिले के अग्रबंधुओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि अमित अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में संगठन का तेजी से विस्तार होगा और समाज सेवा के नए आयाम स्थापित होंगे। नियुक्ति की सूचना मिलते ही स्थानीय पदाधिकारियों, व्यापारियों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter