​मां वैष्णो नेत्रालय पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र परिहार : अस्वस्थ पूर्व मंडल अध्यक्ष का जाना हालचाल , डॉ. मुकेश राजपूत और स्टाफ ने किया स्वागत

दतिया। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार ने अपने साथियों विक्रम सिंह बुंदेला, शिवराज सिंह एवं अन्य साथियों के साथ मां वैष्णो देवी नेत्रालय पहुंचकर नेत्रालय के संरक्षक, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष (सालोंन “बी”) एवं वरिष्ठ समाजसेवी अयोध्या प्रसाद धाकड़ से सौजन्य भेंट की।

​ज्ञात हो कि अयोध्या प्रसाद धाकड़ दुर्घटना के कारण अस्वस्थ चल रहे हैं। इसी के चलते भाजपा जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार मां वैष्णो नेत्रालय पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। 

​डॉ. मुकेश राजपूत व स्टाफ ने किया स्वागत : नेत्रालय पहुंचने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सिंह राजपूत ने भाजपा जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार एवं उनके साथ आए सभी साथियों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान एम.पी. फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह कौरव भी मौजूद रहे। साथ ही अस्पताल स्टाफ से रोहित, बृजेंद्र, हैदर, करण एवं रामकरण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी लोगों ने अयोध्या प्रसाद धाकड़ के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter