दतिया में सेवा संकल्प अभियान का आगाज : किला चौक से तीनों विधानसभाओं के लिए रवाना हुईं ‘सेवा ज्योति यात्राएं’,सांसद व जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

दतिया। जनसेवा, जनभागीदारी और सुशासन के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के  किला चौक पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिंड-दतिया सांसद संध्या राय सहित जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए तैयार प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव वेबकास्ट संबोधन को उपस्थित जनसमूह ने देखा और सुना।

सभा में पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया, जिसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ। इस अवसर पर जनसेवा और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों को सम्मानित भी किया गया।

विकास पुस्तिकाओं का विमोचन एवं वितरण : कार्यक्रम स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा संकलित विशेष ‘विकास पुस्तिकाओं’ का औपचारिक विमोचन किया गया:

जनप्रतिनिधियों और उपस्थित नागरिकों को ये पुस्तिकाएं वितरित की गईं। इन पुस्तिकाओं में जिले में संचालित प्रमुख अधोसंरचना विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा दर्ज है।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रहे मौजूद : संकल्प सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह परिहार, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल,  घनश्याम पिरोनिया, आशुतोष तिवारी, जिला प्रभारी गजेंद्र सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, जिला संयोजक रामजी खरे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter