शादी समारोह में दो सौ से ज्यादा लोग मिलने पर होगी एफआईआर,बैठक में कलेक्टर ने दी हिदायत

दतिया.शादी समारोह में कोविड गाइड लाइन के मुताबिक दो सौ से ज्यादा लोग शामिल न हो, गाइड लाइन का पालन न होने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उक्त निर्देश कलेक्टर संजय कुमार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक में दिए । उन्होंने मैरिज गार्डन संचालकों से कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि आयोजनों में 2 सौ से अधिक लोग शामिल न हो। गाईड लाईन का पालन न होने पर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने उपस्थित मैरिज गार्डन संचालकों को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए समारोह एवं आयोजनों में कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन कराने में कोई कोताही न बरतें। इसके साथ ही शादी समारोह व अन्य आयोजनों में आने वाले आगुन्तक मास्क आवश्यक रूप से लगाएं, निर्धारित संख्या का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का वहां पालन कराने के साथ सैनिटाईजर की भी व्यवस्था की जाए । उन्होंने कहाकि आयोजनों की विधिवत अनुमति भी लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मैरिज गार्डन पर आने वाले लोगों की संख्या तथा कोविड गाईड का पालन हो रहा है या नहीं इसके लिए अधिकारी तैनात किए गए है। वहां वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ऐसे में जहां भी नियम टूटते मिलने में कार्रवाई निश्चित की जाएगी। बैठक में मैरिज गार्डन संचालकों ने अपने भी सुझाव रखे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter