उप्र बॉर्डर पर चैकिंग के दौरान उनाव पुलिस ने कार से बरामद की 30 किलो चांद

दतिया. उप चुनाव के चलते जिले से लगने वाली उत्तर प्रदेश सीमा पर पुलिस का चैकिंग अभियान जारी है। इसी दौरान झांसी से कार में रखकर लाई जा रही 30 किलाे चांदी उनाव पुलिस ने जप्त की है। इस संबंध में वाहन सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने जप्त की गई चांदी की कीमत 18 लाख रुपये बताई है।

जानकारी के अनुसार जिले के उनाव थाना क्षेत्र से लगने वाली उप्र की सीमा पर चैकिंग के दौरान थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशवाहा और एसएसटी टीम ने नैनो कार क्रमांक यूपी 93 एजे 1625 को रोककर उसमें सवार दो लोगों से पूछतांछ की । पूछतांछ के दौरान शंका होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें रखे बैगो में रखे प्लास्टिक डिब्बों में चांदी की पायलें, बिछिया आदि भरे हुए निकले। जिनका कुल वजन में 30 किलो के करीब था । जिसकी बाजार में कीमत 18 लाख रुपये बताई गई है। चांदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने के कारण दोनों कार सवारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार को जप्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह आभूषण मतदाताओं को बांटने के लिए भांडेर क्षेत्र में तो नहीं ले जाए जा रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर इस संबंध में जानकारी ली है।

अभी कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने भांडेर जा रही एक अल्टो कार से 15 लाख रुपये की राशि भी बरामद की थी। इन पैसों का हिसाब-किताब करने के लिए अभी तक कोई पुलिस के पास नहीं आया है। माना जा रहा है कि उप्र की सीमवर्ती क्षेत्रों से शराब व अन्य वस्तुओं की आपूर्ति दतिया जिले में की जा रही है। इस कारण पुलिस ने निगरानी और बढ़ा दी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter