दतिया. बरका (पंडोखर) थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसपी गुरुकरण सिंह के मार्गदर्शन में जारी आरोपियों की धरपकड़ अभियान को लेकर थाना क्षेत्र की पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। थाना प्रभारी विजय लोधी को मुखबिर से सूचना मिली की हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपीगण गांव में छिपे हैं। सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर ग्राम बडेरा सोपान से आरोपित प्रहलाद पुत्र गजराज, दीपक पुत्र कल्याण लोधी, सौरभ पुत्र लाल सिंह लोधी निवासीगण बडेरा सोपान को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है । पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय लोधी, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह जादौन, राम बहादुर कुशवाहा, हरिमोहन सिंह, शैलेंद्र सिंह की भूमिका रही
