ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, नीचे दबने से एक की मौत, दो घायल

दतिया. शहर के बख्शी के हनुमान के पास ईटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई । इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार 3 लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ एसडीओपी दतिया सुमित अग्रवाल एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर खुद मौके पर पहुंचे । जहां ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को निकलने के लिए प्रबंध कराए गए। आनन फानन में हाइड्रोलिक मशीन को बुलाकर टैक्टर को उठवाया गया। जिसके बाद उसके नीचे दबे लोगों को निकाला जा सका। जिनमें से एक व्यक्ति अंकुश पुत्र द्वारका प्रसाद 18 निवासी देगुवां की मौत हो गई थी, लेकिन दो लोगों की जान बचाने में पुलिस सफल रही। घायल आशिक पुत्र धनीराम पाल एवं परशु पुत्र दीप सिंह पाल निवासी देगुवां को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter