पण्डोखर व गोंदन पुलिस ने बीएसएफ जवानों के साथ किया ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल मार्च

दतिया. भाण्डेर उप चुनाव को शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बीएसएफ की कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों के थानों पर भेजना शुरू कर दी गई है। इसी को लेकर शनिवार को दतिया पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह के निर्देश पर पण्डोखर थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी ने बीएसएफ जवानों के साथ ग्राम बडेरा सोपान, लहार हवेली, धनोटी, सालोन बी आदि गांव में भ्रमण कर पैदल मार्च निकाला । गोंदन थाना प्रभारी रमेश जाट ने भी अपने थाना क्षेत्र के ग्राम तैडोत, मैथान पाली, गोंदन, सेमहा आदि गांव में पैदल मार्च निकाला गया।

थाना प्रभारियों ने इस दौरान असामाजिक तत्वों की जानकारी भी ली गई। पुलिस ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि यदि गांव में कोई भी संदिग्ध या बाहर का व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाएं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा । किसी भी प्रकार के भय की जरुरत नहीं है। स्वतन्त्र होकर मतदान करें एव किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने की समझाइश के साथ उन्हें भरोसा दिलाया गया कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारियों ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस आपकी मित्र है जो आपकी सेवा के लिए 24 घण्टे तत्पर है। ग्रामवासियों को थाना प्रभारियों ने अपना मोबाईल नंबर भी दिया ताकि जब भी जरुरत पड़े तो फोन द्वारा पुलिस से संपर्क कर सकें।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter