रोटरी क्लब ने जिला चिकित्सालय में मनाया विश्व पोलियो दिवस,बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
दतिया. रोटरी क्लब मिडटाउन के तत्वावधान में शनिवार को विश्व पोलियो दिवस पर जिला चिकित्सालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर क्लब के सदस्यों ने 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की । क्लब की महिला रोटेरियन डॉ. भारती बाथम एवं राखी सोनी के संयुक्त संयोजन में यह आयोजन रखा गया था । इस अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष पंकज जड़िया, क्लब अध्यक्ष डॉ. हेमंत जैन, सचिव डॉ. दिनेश सामनानी, महेंद्र पाठक, नितेश यादव समेत जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्लब की रोटेरियन डॉ. भारती बाथम ने कहाकि अभिभावक अपने बच्चों को समय पर टीकाकरण कराएं ताकि बच्चे स्वस्थ्य रहें। यह टीकाकरण प्रतिदिन होता है। वहीं क्लब की रोटेरियन राखी सोनी ने कहाकि पोलियो अब हमारे देश में खत्म हो चुका है, विश्व में भी पोलियो के केस कम मिलने लगे है। केवल कुछ देश जैसे पाकिस्तान में केस मिल रहे है। जल्द ही पूरा विश्व पोलियो मुक्त होने वाला है। बस हम सबको जागरूक रहना आवश्यक है। इसके लिए समय-समय पर कैम्प लगाने होंगे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter