दतिया.कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को है। ऐसे समय में उनकी सुरक्षा बेहद जरुरी है। उक्तबात जनपद पंचायत भांडेर सीईओ ऑफीसर सिंह गुर्जर ने ग्राम सालोनबी में शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कोरोना से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कही। उन्होंने ग्रामवासियों को कोविड-19 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के साथ बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, ऐसे में यह वायरस उन्हें आसानी से शिकार बनाता है। इसलिए मास्क ही इलाज है । सैनिटाइजर ही बचावहै। वर्तमान में इससे अच्छा कोई उपाय प्रचलन में नहीं है। सीईओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना एवं निराकरण योग्य शिकायतों का मौके पर ही निराकरणकिया।
जनपद सीईओ गुर्जर ने ग्राम सालोनवी के साथ ग्राम सेंथरी, भलका,भिटारी,महादुआपहुंचकरग्रामवासियों को राशन वितरण, मनरेगा और अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। सीईओ ने खाद्यान्न वितरण, ग्राम पंचायत में हो रहे निर्माण कार्यों, साफ सफ़ाई, दिव्यांग वबृद्धा पेंशन की जानकारी ली, साथ ही सामुदायिक शौचालय परिसर निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाने के सचिव व रोजगार सहायक को निर्देश दिए। क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र सेंथरी,भलका के भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साफ सफ़ाई रखने वकोविड से बच्चों का बचाव रखने के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों को मास्क वितरित भी किए । साथ ही अपने अधीनस्थ अमले को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में हितग्राही मूलक योजनाओं से कोई भी हितग्राही वंचित न रहे । इस मौके पर रोजगार सचिव, एडीईओए पीसीओ नरेश बौद्ध सहित उक्त क्षेत्रों के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

