दतिया। भांडेर क्षेत्र के ग्राम बिछरेंटा से बारात लेकर जा रही बस अनियंित्रत होकर एक बैलगाड़ी से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस को भी इस संबंध में सूचना दी। घटना शुक्रवार देर शाम की है।
जानकारी के अनुसार लहार की ओर से निजी बस क्रमांक एमपी06 पी 1107 पटेल परिवार की बारात को लेकर जा रही थी। इसी दौरान पंडोखर थाना क्षेत्र के सालौन बी तिराहे के पास सामने से एक ट्रक आ जाने पर बस चालक ने उसे साइड देना चाही इसी दौरान आगे चल रही बैलगाड़ी इन दोनाें वाहनों के बीच आ गई। बैलगाड़ी आगे होने के कारण बस चालक ने जैसे ही उसे रास्ते देने की कोशिश की वैसे ही बस बैलगाड़ी से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। उक्त बैलगाड़ी रामनेर के मुंशी झा की थी जो अपनी बैलगाड़ी से रामनेर जा रहा था। बस के खाई में घुसने पर उसमें बैठे बारातियों में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने बस में सवार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे । जिनके सुरक्षित होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
