तेज आंधी में पेड़ से टूटी डाल बाइक सवारों पर गिरी : इधर रास्ते से गुजर रही महिला टीन गिरने से हुई घायल

Datia news : दतिया। मंगलवार शाम आई तेज आंधी के कारण जहां कुछ मकानों की टीन की चद्दरें उड़ गई वहीं कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर रास्तों पर आ गिरी। जिसके चलते आवागमन में वाहनों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इधर तेज हवा का दौर शुरू होने के साथ ही शहर की बिजली भी करीब दो से ढाई घंटे के लिए गुल हो गई। मौसम में बदलाव के कारण बाजार में खरीदारी के लिए निकले लोग भी धूल भरी आंधी से परेशान होते नजर आए।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और असमान में बादल छा गए। इसके बाद आई तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज आंधी के कारण सिविल लाइन रोड स्थित राजघाट तिराहे के पास एक होटल की छत पर रखी टीन हवा के साथ उड़कर सड़क पर आ गिरी।

जिसकी चपेट में आने से वहां से गुजर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया है।

इधर सेवढ़ा रोड पर ग्ररम सिंधवारी में आंधी से पेड़ की टहनी टूटकर वहां से गुजर रहे बाइक सवार पिता-पुत्र पर अचानक आ गिरी। जिससे वह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम उदगुवां निवासी घनश्याम वंशकार अपने बेटे अनिल के साथ इंदरगढ़ से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान वह पेड़ की डाल टूटकर गिरने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं भांडेर, इंदरगढ़, थरेट और बसई क्षेत्र में आंधी के कारण पेड़ों की टहनियां टूटकर रास्ते पर आ गिरी। जिससे वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हुई।

मौसम में बदलाव के बावजूद तापमान में मामूली उछाल दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री और न्यूतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री और न्यूतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter