कुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 24 यात्री घायल, ग्रामीणों ने बाहर निकले

दतिया। उत्तराखंड हरिद्वार से कुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी यात्री बस थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम चीना के पास अनियंित्रत होकर खाई में जा गिरी। घटना गुरूवार दोपहर 2 बजे करीब की है। इस हादसे में जहां बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए हैं। घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद मची चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद दतिया, इंदरगढ़ एवं सेवढ़ा से 108 वाहन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से बस में सवार लोगों को एम्बूलेंसों से उपचार के लिए इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिनमें से गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को दतिया जिला अस्पताल रैफर किया गया।

जानकारी के अनुसार कुंभ स्नान के बाद हरिद्वार से श्रद्धालुजन ग्वालियर की अरोरा बस क्रमांक एमपी 33- 0727 से इंदरगढ़ वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान चीना बंबा के पास चालक की लापरवाही से बस अनियंित्रत होकर खंती में जाकर पलट गई। दुर्घटना का शिकार होने पर बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सड़क से निकल रहे राहगीरों ने अपने वाहन रोककर आसपास के ग्रामीणों को इकट्ठा किया और बस में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश की।

थरेट पुलिस को बस पलटने की जानकारी दी गई। जिस पर थाना प्रभारी शशांक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यात्री बस में फंसे यात्रियों को बचाने का कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस द्वारा यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना में एक महिला बस में सीट के नीचे बुरी तरीके फंस गई। जिसे निकालने में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सभी यात्री इंदरगढ़, गोंदन, शाहपुरा, रामसागर, चरबरा क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं।

यह लोग हुए घायल

बस हादसे में घायल हुए लोगों में सरमन पुत्र बारे प्रजापति गोंदन, प्रेमवती रामसागर, मंंजू केवट भांडेर रोड, माया केवट, पप्पी गोंदन, बहादुर यादव शहजौरा, जानकी साहू गोंदन, भारत यादव शहजौरा, चतुरा कुशवाह गोंदन, मीरा लाक्षाकार गोंदन, देवा साहू गोंदन, बाबूलाल साहू गोंदन, बाबूलाल यादव गोंदन, रामश्री रजक गोंदन, अभय जाट रिछौरा, ऊषा साहू गाेंदन, कमला साहू गोंदन, सरीन साहू गोंदन, मीना पांडे दतिया, मुन्नी गोंदन, प्रागीलाल यादव गोंदन, लक्ष्मीनारायण कुशवाह रामसागर, सोमती केवट रामसागर, रामबाबू यादव गोंदन शामिल हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!