घर में घुसकर मारपीट करने का कांग्रेस नेता जिला पंचायत सदस्य गुर्जर व उनके सरपंच भाई पर हुआ मामला दर्ज
दतिया. जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर गुर्जर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में गुस्साए कांग्रेसियों ने बुधवार को एसपी ऑफिस का घेराव किया । कांग्रेस नेताओं ने एसपी ऑफिस में नारेबाजी कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम एएसपी कमल मौर्य को ज्ञापन सौंपकर जिला पंचायत सदस्य का नाम एफआईआर से निकालने की मांग की । इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा के इशारे पर किया गया है। ज्ञापन देने वालों में सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह, भांडेर से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया सहित अन्य कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

गौरतलब है कि सोमवार रात पंडोखर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर गुर्जर एवं उनके भाई सरपंच रामसिंदूर गुर्जर सहित दो अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने व कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने को लेकर मामला दर्ज किया था। इस संबंध में पंडोखर थाना प्रभारी विजय लोधी ने बताया कि थाना क्षेत्र ग्राम पुरादबोेह निवासी जयहिंद परिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह गुर्जर एवं उनका मकान आमने सामने है। पुरानी रंजिश के चलते गत सोमवार को पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह, राजू गुर्जर और दो अन्य लोग उसके घर में घुस आए और गाली गलौच करते हुए उसकी पत्नी प्रवेश एवं मां चंदा परिहार के साथ मारपीट की। जातिगत अपमान करते हुए उक्त लोग भाग निकले। वहीं दूसरे पक्ष के रविंद्र गुर्जर ने क्रास मामला दर्ज कराते हुए आरोपित जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर, उनके भाई पुरादबोह सरपंच रामसिंदूर गुर्जर, भोगीराम कुशवाह, जयहिंद परिहार के विरुद्ध मारपीट एवं फायर करने की रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पिछले चुनाव में आमने सामने थे दोनों पक्ष

इस पूरे मामले को गांव की पार्टीबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले पंचायत चुनाव में रविंद्र गुर्जर और वर्तमान सरपंच रामसिंदूर आमने सामने थे। जिसमें रामसिंदूर के जीत जाने के बाद दोनों पक्षों में पार्टीबंदी चली आ रही है। गत जून माह में भी खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter