फूड पोइजिनिंग का शिकार हुए एक दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती : मरीजों की भीड़ देख वार्ड में मची रही अफरा तफरी

Datia news : दतिया । एक ही परिवार के लोगों के फूड पोइजिनिंग का शिकार होकर जिला अस्पताल पहुंचन से वहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। एक साथ करीब 14 लोगों को उपचार के लिए वहां तत्काल व्यवस्था कराई गई। उक्त सभी लोग उल्टी, दस्त और पेटदर्द से पीड़ित थे। जिन्हें डाक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू कराया।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिया में सोमवार सुबह के समय मट्ठे के साथ चावल खाने से एक ही परिवार के 14 लोग फूड पोइजिनिंग का शिकार हो गए। घर में एक के बाद एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ देख अन्य लोग उन्हें लेकर इंदरगढ़ अस्पताल दौड़े। जहां उक्त सभी लोगों काे प्राथमिक उपचार दिया गया।

इसके बाद कुछ हालत ज्यादा बिगड़ते देख उन्हें दतिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। दतिया में उक्त सभी का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जिगनिया निवासी राजकुमार पुत्र नारान परिहार का परिवार गुम्मा पाथने का काम कर रहा था। इसी दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने सुबह के समय भोजन में मट्ठे के साथ चावल मिलाकर खा लिए। इसके बाद उनमें से सबसे पहले राजकुमार को उल्टियां शुरू हो गईं।

इसके बाद उसकी पत्नी पुष्पा और मां कमला ने भी पेट दर्द की शिकायत की। देखते ही देखते परिवार के बच्चे और अन्य महिला पुरुष की भी हालत बिगड़ने लगी। उक्त परिवार के सदस्यों की स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों ने मदद की और उन्हें अपने साधनों से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार शुरू हुआ।

गांव से उक्त परिवार के जो सदस्य फूड पोइजिनिंग का शिकार हुए हैं। उनमें राजकुमार पुत्र नारान, पुष्पा पत्नी राजकुमार, कमला पत्नी नारान, आठ वर्षीय बालक अंश, संतोष पत्नी ब्रजेंद्र, आराधना, सुरेंद्र, नीलेश, कल्लू, हेमा, ऊषा, तिलक एवं चंद्रप्रभा को उपचार के बाद दतिया रेफर कर दिया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter