भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर ग्रामीण अंचलों में निवासरत परिवारों को उनकी पुश्तैनी आबादी भूमि पर स्थित मकानों एवं भूखंडों का स्पष्ट कानूनी मालिकाना हक प्रदान करने के लिए संचालित ‘मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना’ ने बुधवार, 25 नवंबर 2026 को एक और बड़ा मील का पत्थर हासिल कर लिया है। प्रदेश के सभी 55 जिलों में अब तक कुल 27 लाख 26 हजार 186 निःशुल्क रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से राज्य के 41 हजार से अधिक ग्रामों के लगभग 50 लाख परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है, जिस पर राज्य शासन द्वारा करीब 8 हजार 400 करोड़ रुपये का वित्तीय व्यय वहन किया जा रहा है।
उप-पंजीयक कार्यालय जाने से मिली मुक्ति: गांव में ही हो रहा ऑनलाइन पंजीयन : डिजिटल तकनीक के समन्वय से ग्रामीणों को संपत्ति के वैधानिक दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया अत्यंत सरल और पारदर्शी बना दी गई है:
एकीकृत डिजिटल प्रणाली: राजस्व विभाग के ‘सारा’ (SAARA) एवं ‘भूलेख’ पोर्टल, पंजीयन विभाग के ‘संपदा 2.0’ (SAMPADA 2.0) तथा एमपीएसईडीसी (MPSeDC) द्वारा विकसित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आवेदन से लेकर सत्यापन और अंतिम पंजीयन तक का कार्य ऑनलाइन हो रहा है। ग्राम स्तर पर ही यह सुविधा मिलने से ग्रामीणों को उप-पंजीयक कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल गई है।
आर्थिक संबल और बैंक ऋण की राह आसान: संपत्ति का वैधानिक स्वामित्व अभिलेख मिलने से गांवों में जमीन से जुड़े विवाद समाप्त हो रहे हैं, वहीं हितग्राही अपनी संपत्ति के दस्तावेजों के आधार पर बैंक ऋण और अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ आसानी से उठा पा रहे हैं।
सभी 55 जिलों में तेज गति से जारी है कार्य: मंदसौर, उज्जैन और सिवनी अव्वल : योजना के क्रियान्वयन में मंदसौर, उज्जैन और सिवनी जिले एक लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण कर प्रदेश में शीर्ष स्थान पर हैं:
-
शीर्ष 10 जिले: मंदसौर (1,10,442), उज्जैन (1,10,128), सिवनी (1,00,180), छिंदवाड़ा (99,984), राजगढ़ (99,075), छतरपुर (96,448), सागर (93,175), बालाघाट (90,770), जबलपुर (83,253) और खंडवा (82,930)।
-
अन्य प्रमुख जिले (50 हजार से अधिक): खरगोन (82,747), शिवपुरी (80,428), धार (74,899), विदिशा (73,957), नरसिंहपुर (73,658), रायसेन (71,733), देवास (70,899), सीहोर (67,430), बैतूल (66,343), नीमच (63,439), दमोह (61,353), शाजापुर (59,613), कटनी (59,202), रतलाम (58,664), नर्मदापुरम (53,548) और भिंड (52,458)।
-
ग्वालियर-चंबल सहित शेष जिले: पन्ना (47,122), इंदौर (45,286), मंडला (42,191), मुरैना (41,182), बुरहानपुर (40,803), गुना (39,228), बड़वानी (36,240), आगर-मालवा (36,019), टीकमगढ़ (35,293), सतना (31,861), ग्वालियर (31,337), हरदा (31,218), अशोकनगर (29,506), दतिया (29,370), डिंडोरी (28,007), श्योपुर (24,667), भोपाल (21,922), रीवा (20,456), निवाड़ी (17,157), पांढुर्णा (16,666), झाबुआ (15,065), मैहर (11,014), सीधी (4,312), सिंगरौली (2,849), आलीराजपुर (2,672), उमरिया (2,564), शहडोल (2,208), अनूपपुर (1,845) और मऊगंज (1,370)।

